Recent Posts

Breaking News

'बाप तुम्हारा मोदी है, समझे बेटा पाकिस्तान...', Operation Sindoor की खबर सुनते ही सिंगर सोनू निगम ने किया पोस्ट

 

'बाप तुम्हारा मोदी है, समझे बेटा पाकिस्तान...', Operation Sindoor की खबर सुनते ही सिंगर सोनू निगम ने किया पोस्ट

हलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने Operation Sindoor लॉन्च कर पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर तबाही मचा दी। ऑपरेशन सिंदूर की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई है।

वहीं बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का तड़कता भड़कता पोस्ट सामने आया है।

सिंगर सोनू निगम ने लिखा, "घर में घुसकर मारा है, कब्र तुम्हारी खोदी है, भारत की गद्दी पर बैठा, बाप तुम्हारा मोदी है। समझे बेटा पाकिस्तान!"

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद सहित 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया है। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा भारत माता की जय! केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर लिखा Operationsindoor. उन्होंने इसी के साथ एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें पाकिस्तान की सड़क पर अचानक से मिसाइल गिरता दिख रहा है। वहीं धमाके से काफी दूर खड़ी पाकिस्तानी की जनता अपनी गाड़ी छोड़कर दूर भागती नजर आ रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, जय हिंद, जय हिंद की सेना। असम मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शरमा का भी ऑपरेशन सिंदूर पर रिएक्शन आया।

No comments