संजौली मस्जिद मार्ग पर पुलिस तैनात, शिमला में भडक़े हिंदू संगठन, बिना परमिशन किसी को नहीं मिलेगा प्रवेश

राजधानी शिमला में मस्जिद का मामला फिर से गरमा गया है। शुक्रवार को यहां पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को हिंदू संगठन ने नमाज पढऩे से रोका। इससे छह लोगों पर केस भी दर्ज हुआ है। हालातों को देखकर यहां रविवार को अब फिर से पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम कर दिए हैं।
मस्जिद के अंदर अब किसी भी व्यक्ति को नहीं जाने दे रहे हैं। पुलिस संजौली चौक से मस्जिद तक दोनों रास्तों पर तैनात है और पूरी वेरिफिकेशन के साथ ही लोगों को जाने दिया जा रहा है। हिंदू संगठनों ने भी इस पर बवाल कर दिया है।
हिंदू संगठनों ने अपने सोशल मीडिया में साफ कहा है कि यह अवैध ढांचा है इससे तुरंत गिराया जाना चाहिए। इस अवैध ढांचे को जो सुरक्षा दी जा रही है वह सुरक्षा इनसानों को देनी चाहिए। यहां पर 100 मीटर दूर ही एक ओर मस्जिद है, लेकिन यह लोग फिर से यहां पर माहौल खराब करने पहुंच रहे हैं।
हाई कोर्ट में लड़ेंगे लड़ाई
मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मुहमद लतीफ का कहना है कि इस मस्जिद को बचाने के लिए हम हाई कोर्ट जाएंगे। यदि वहां पर भी सुनवाई नहीं हुई, तो हम सुप्रीम कोर्ट भी जाऊंगा।
बाहरी लोगों पर लगे रोक
अब ङ्क्षहदू संगठन के सदस्य मदन ठाकुर का कहना है कि जब इस अवैध ढांचे को अवैध घोषित कर दो महीने में तोडऩे के आदेश हुए हैं, तो इसे तोडऩे का काम शुरू किया जाना चाहिए और अब इस मस्जिद में आने का प्रतिबंध लगना चाहिए। हम लोग लोगों के खिलाफ नहीं है हम बाहरी राज्यों से आए मुस्लिम लोगों के खिलाफ हैं।
No comments