Recent Posts

Breaking News

7600mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ iQOO 15R भारत में लांच

iQOO 15R


नई दिल्ली। iQOO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15R लांच कर दिया है। फोन में 7600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा 50MP का मेन कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस किया गया है। 

फोन की कीमत की बात करें तो iQOO 15R के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपए, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपए और 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपए है। यह फोन आज से iQOO की आधिकारिक साइट और अमेजन से प्री-बुक हो सकता है, वहीं बिक्री 2 और 3 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन ट्रायम्फ सिल्वर और डार्क नाइट कलर्स में आता है।

फोन के फीचर्स की बात करें तो iQOO 15R में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1260 x 2750 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सर्टिफिकेशन से लैस है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है।

 इस फोन में 12GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। iQOO का आगामी फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। इस फोन में 4 साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलता है। इस फोन में 100W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ 7,600mAh की बैटरी दी गई है। इसमें बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो 15R के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा है। 

डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 157.61 मिमी, चौड़ाई 74.42 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 202 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G एलईटी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।

No comments