पहली मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा व्हाट्सऐप

केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि सिम बाइंडिंग के नियमों को लागू करने की 28 फरवरी की डेडलाइन नहीं बढ़ाई जाएगी। नए नियमों के तहत फोन में सिम कार्ड न होने पर व्हाट्सऐप जैसे मैसेजिंग ऐप काम नहीं करेंगे। कम्प्यूटर पर लॉगिन व्हाट्सऐप भी छह घंटे में लॉग-आउट हो जाएगा।
बता दें कि सिम बाइंडिंग नियम के अनुसार जब आप किसी ऐप को सिम बाइंडिंग से जोड़ते हैं, तो वह ऐप तभी खुलेगा, जब आपका रजिस्टर्ड सिम कार्ड उसी फोन के अंदर मौजूद होगा। यह नियम पहली मार्च, 2026 से प्रभावी होगा।
यूजर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका व्हाट्सऐप जिस नंबर पर है, वह सिम उसी फोन में लगा हो। अगर सिम कार्ड फोन से बाहर निकाला, तो मैसेजिंग ऐप काम करना बंद कर सकता है।
No comments