Recent Posts

Breaking News

Himachal Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम, जानिए कब होगी बारिश-बर्फ़बारी

Himachal Weather News:


हिमाचल प्रदेश में अभी पूरे हफ्ते मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि पिछले 24 घंटों की बात करें तो तापमान में गिरावट मौसम विभाग ने दर्ज की है। इसमें कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ अलग-थलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 3 और 4 मार्च को भी ऊपरी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा या बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में पूरे सप्ताह मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है।

तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 27 और 28 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए किसी भी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की है। 

कुल मिलाकर शुक्रवार से शुरू हो रहा यह सप्ताह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में साफ और सामान्य मौसम वाला रहेगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को हल्की बारिश या बर्फबारी को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

क्या है प्रदेश का ताजा तापमान

शिमला में अधिकतम तापमान 17.4, धर्मशाला में 21.0, नाहन में 23.4, केलांग में 6.4, सोलन में 23.6, मनाली में 18.2, कांगड़ा में 26.1, मंडी में 26.4 और चंबा में 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 5.3, ताबो में माइनस 4.6, शिमला में 7.6, सुंदरनगर में 8.3, भुंतर में 6.7, कल्पा में 1.0, धर्मशाला में 10.6, ऊना में 9.0, नाहन में 10.2, पालमपुर में 9.0, सोलन में 5.6, मनाली में 3.4, कांगड़ा में 10.1, मंडी में 9.1, बिलासपुर में 10.5, सेऊबाग 5.4, बरठीं 9.9, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 6.1, व नेरी में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

No comments