6500mAh बैटरी और 8MP सेल्फी कैमरा के साथ Tecno Spark 50 5G भारत में लांच

नई दिल्ली। Tecno ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Tecno Spark 50 5G लांच कर दिया है। यह फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आया है, जिससे यह बजट सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बन सकता है।
फोन की कीमत की बात करें तो TECNO SPARK 50 5G के 4GB + 128GB वैरियंट की कीमत 16,999 रुपए और 6GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपए है। यह डिवाइस 3 अप्रैल से ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनलों पर उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन Ink Black, Champagne Gold, Fantasy Purple और Mint Green कलर ऑप्शंस में आता है।
फोन के फीचर्स की बात करें तो Tecno Spark 50 5G में 6.78-इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1576 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव शानदार मिल सकता है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 560 निट्स है, जो आउटडोर यूज के लिए ठीक-ठाक मानी जा सकती है।
परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 (6nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.5GHz ऑक्टा-कोर CPU के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU मिलता है। फोन में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।
यह डिवाइस 12GB (4GB + 8GB वर्चुअल) और 18GB (6GB + 12GB वर्चुअल) RAM ऑप्शन के साथ आता है। जबकि इंटरनल स्टोरेज 128GB है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Tecno Spark 50 5G में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.85 है और यह ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है।
इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो सकती है। कनेक्टिविटी के लिए Tecno Spark 50 5G फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, OTG और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
No comments