Recent Posts

Breaking News

देवरिया में दो सगे भाइयों ने एक साथ पास की PCS परीक्षा, अभिषेक और अनिमेष की कहानी सबको जाननी चाहिए

Deoria PCS Result: देवरिया के लार विकासखंड के बरडीहा मंगरैचा गांव में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई, जब खबर मिली कि अवध बिहारी सिंह के दो बेटों ने एक साथ यूपी पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है. अवध बिहारी सिंह देवरहा बाबा इंटर कॉलेज देवसिया में बाबू के पद पर कार्यरत हैं. अब उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

बड़े भाई का मार्गदर्शन और छोटे का साथ

अवध बिहारी सिंह के तीन बेटे अभिषेक सिंह, अनिमेष सिंह और अनिकेत सिंह हैं. सबसे बड़े बेटे अभिषेक सिंह ने आईआईटी मद्रास से पढ़ाई करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी शिक्षा जारी रखी और सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए. वहीं उनके छोटे भाई अनिमेष सिंह ने दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से MSC की और बड़े भाई के मार्गदर्शन में दिल्ली में ही रहकर तैयारी शुरू की. दोनों भाइयों ने कड़ी मेहनत के दम पर अपने पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा को क्रैक कर लिया है.

अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई और इंटरमीडिएट एसएसबीएल (SSBL) देवरिया इंटर कॉलेज से पूरी की. अनिमेष ने देवरिया के सरस्वती विद्या मंदिर से पढ़ाई की. पिता अवध बिहारी सिंह ने बताया कि उन्होंने बहुत कठिनाइयों के बीच बच्चों को पढ़ाया है जिसमें समाज, रिश्तेदारों और मित्रों का काफी सहयोग रहा. दोनों भाई आईएएस परीक्षा में भी शामिल हुए थे, लेकिन सफलता नहीं मिली थी. हालांकि पीसीएस परीक्षा में दोनों ने एक साथ चयनित होकर परिवार का नाम रोशन कर दिया है.

जिले के अन्य मेधावियों ने भी मारी बाजी

केवल अभिषेक और अनिमेष ही नहीं देवरिया के कई अन्य छात्र-छात्राओं ने भी इस परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़े हैं:

  • आयुषीका यादव: सतराव की रहने वाली.
  • त्रिपुरेश मणि त्रिपाठी: रुद्रपुर के ग्राम महेशपुर के निवासी.
  • अवनीश गोंड: पथरदेवा के रहने वाले.
  • अनुष्का यादव: भाटपाररानी के खरोहवा की रहने वाली.
  • अभिषेक यादव: तरकुलवा के निवासी.
  • उत्पल आनंद यादव: बीआरडी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नरेंद्र यादव के भाई.

No comments