बहन के साथ अवैध संबंध… मैं जिहादी नहीं, मोनालिसा के छेड़छाड़ के आरोपों पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा का पलटवार

Mumbai : फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा और ‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ मोनालिसा के बीच छिड़ा विवाद अब एक बेहद निजी और तीखे मोड़ पर पहुंच गया है। हाल ही में मुस्लिम युवक फरमान खान से शादी कर चर्चा में आईं मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। अब इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए सनोज मिश्रा ने न केवल अपनी सफाई दी है, बल्कि इसे अपने खिलाफ एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश करार दिया है।
साजिश का आरोप: ‘जिहादी और ईसाई मिशनरीज एक साथ’
सनोज मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर मोनालिसा के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा ‘लव जिहाद’ जैसी कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाया है और शायद यही कारण है कि अब मेरे पीछे जिहादी ताकतों के साथ-साथ केरल की ईसाई मिशनरीज भी पड़ गई हैं। ये लोग एक जॉइंट ऑपरेशन के तहत मुझे बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।” सनोज का दावा है कि उस बच्ची (मोनालिसा) को बरगलाकर उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर झूठी बातें कहलवाई जा रही हैं।
‘अवैध संबंध’ वाले बयान से मचा हड़कंप
अपने बचाव में सनोज मिश्रा ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि उनका और मोनालिसा का रिश्ता भाई-बहन जैसा रहा है। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, “मैं कोई जिहादी नहीं हूं कि अपनी ही बहन के साथ अवैध संबंध बनाऊं या उसके साथ ऐसी कोई ओछी हरकत करूं।” सनोज का इशारा उन आरोपों की ओर था जिसमें मोनालिसा ने उन पर काम के बहाने गलत नीयत रखने का दावा किया था।
मोनालिसा की शादी के बाद बढ़ा विवाद
बता दें कि यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब महाकुंभ के दौरान अपनी तस्वीरों से वायरल हुई मोनालिसा ने फरमान खान नाम के व्यक्ति से निकाह कर लिया। इसके बाद से ही मोनालिसा और सनोज मिश्रा के बीच तलवारें खिंची हुई हैं। मोनालिसा ने आरोप लगाया था कि सनोज उन्हें परेशान कर रहे हैं और उनके निजी जीवन में दखल दे रहे हैं। वहीं सनोज का कहना है कि वे केवल उस लड़की को गलत रास्ते पर जाने से रोकना चाहते थे, जिसे अब उनके खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।
अब कानूनी लड़ाई की तैयारी?
दोनों पक्षों के बीच जारी इस जुबानी जंग के बाद अब मामला कानूनी रूप ले सकता है। जहां एक तरफ मोनालिसा के आरोपों के बाद पुलिस जांच की मांग उठ रही है, वहीं सनोज मिश्रा ने इसे अपनी छवि धूमिल करने की कोशिश बताते हुए मानहानि और साजिश का मुद्दा उठाया है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर दो गुट बन गए हैं, जो ‘लव जिहाद’ और ‘महिला सुरक्षा’ जैसे विषयों पर बहस कर रहे हैं।
No comments