प्रेमिका के प्रेम में अंधा हुआ पति ! दे डाली पत्नी को मारने की सुपारी…कहा मेरी बीवी को मार डालो…

Mumbai : मुंबई के साकीनाका इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची और उसके लिए 6.70 लाख रुपये की सुपारी दी। पति अपनी प्रेमिका के साथ जीवन बिताना चाहता था, इसलिए उसने हत्या की योजना बनाई। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या मानकर फाइल बंद करने ही वाली थी।
मृतका के पिता भानाराम चौधरी ने अपनी बेटी की मौत पर संदेह जताया और राजस्थान में केस दर्ज कराया। पिता के प्रयासों से शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें यह पता चला कि नारंगी उर्फ गीता चौधरी को रस्सी से गला दबाकर हत्या किया गया था।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पति सकाराम चौधरी ने पहले दो बार अपनी पत्नी को मारने की कोशिश की थी—पहली बार पवई में सड़क हादसे का रूप देकर और दूसरी बार मारपीट करके। तीसरी बार उसने शंकर डांगी को 6.70 लाख रुपये में सुपारी दी, जिसने दो अन्य आरोपियों, बाबू और दिनेश गायरी, के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव को पंखे से लटका दिया गया ताकि यह आत्महत्या प्रतीत हो।
साकीनाका पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और चौथी बार की सख्त पूछताछ के बाद आरोपी सकाराम चौधरी से पूरी साजिश कबूल कराई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी की प्रेमिका डिंपल चौधरी थी और पत्नी उसकी योजना की सबसे बड़ी बाधा थी।
इस मामले में अगर मृतका के पिता का संदेह और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग नहीं होती, तो यह हत्या हमेशा के लिए आत्महत्या माना जाता और केस बंद हो जाता। पिता की जिद और पुलिस की सतर्कता ने इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश किया।
No comments