Recent Posts

Breaking News

बार-बार किया रेप, पति कमरे में युवती के साथ करता था गंदा काम, दरवाजे पर खड़ी रहती थी पत्नी; शर्मसा कर देगा ये मामला

Guna : गुना शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित गुलाबगंज इलाके में एक शर्मनाक और घिनौना मामला सामने आया है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक 22 वर्षीय युवती के साथ ब्यूटी पार्लर का काम सिखाने के बहाने बुलाकर उसके साथ बार-बार रेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

इस जघन्य अपराध में मुख्य आरोपी शरीफ खान के साथ उसकी पत्नी यास्मीन और भाई मुबीन खान ने भी सहयोग किया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

धमकाकर महीनों तक किया युवती का शोषण

पीड़िता ने गुना पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह आरोपी शरीफ खान की पत्नी यास्मीन के साथ पार्लर का काम सीखने जाती थी, जिससे उसका उनके घर आना-जाना होता था। करीब एक महीने पहले जब वह यास्मीन के बुलावे पर उनके घर पहुंची, तो वहां आरोपी शरीफ खान अकेला था। इसी दौरान आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती रेप किया और शोर मचाने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। डर के मारे युवती ने यह बात यास्मीन को बताई, तो उसने आरोपी पति को रोकने के बजाय पीड़िता को ही चुप रहने की सलाह दी। इसके बाद आरोपी शरीफ अपनी पत्नी यास्मीन की मौजूदगी में ही युवती के साथ लगातार शोषण करता रहा। बदनामी के डर से यास्मीन खुद बाहर खड़ी होकर रखवाली करती थी, जबकि शरीफ युवती के साथ दरिंदगी करता था।

शनिवार को आरोपी शरीफ ने फिर से युवती को फोन कर घर बुलाया और बदनामी की धमकी दी। शाम करीब 4 बजे जब युवती वहां पहुंची, तो आरोपी शरीफ की पत्नी यास्मीन और भाई मुबीन भी मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में ही शरीफ ने युवती को जबरन कमरे के अंदर ले गया। इस बार युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया और उसे धक्का मार दिया, जिससे वह नीचे गिर गया और उसके सिर में चोट आई। बाहर खड़े यास्मीन और मुबीन पहरेदारी कर रहे थे। परिजनों को सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। आरोपी शरीफ भागते समय घायल हो गया।

मामला रात में ही कैंट थाने में दर्ज किया गया। पीड़िता की मां, पिता, भाई और चाचा तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी शरीफ खान, उसकी पत्नी यास्मीन और भाई मुबीन को पकड़वाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। लोग चाहते हैं कि दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में न दोहराई जा सकें।

घटना के बाद, पीड़िता और उसकी परिजनों ने कैंट थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी गुना हितिका वासल ने भी इस जघन्य घटना को गंभीरता से लिया है और आरोपियों के खिलाफ सामूहिक सहभागिता और बलात्कार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की है। इस घटना से पूरे समाज में आक्रोश फैल गया है, और लोगों ने मांग की है कि दोषियों को कठोर सजा दी जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके और समाज में नैतिकता और मानवता का सम्मान बना रहे।

No comments