Recent Posts

Breaking News

बदायूं में अजय सिंह ने HPCL प्लांट के GM सुधीर गुप्ता और AGM हर्षित मिश्रा को गोलियां से छलनी कर दिया पर क्यों?


Budaun Breaking News: बदायूं में गुरुवार बड़ी घटना घट गई. यहां सहजनी गांव में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के एथेनॉल प्लांट में जनरल मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता और सहायक जनरल मैनेजर हर्षित मिश्रा पर फायरिंग कर दी गई. इस घटना में दोनों की मौत हो गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

अब तक क्या सामने आया?

बदायूं जिलाधिकारी अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया सहजनी गांव का रहने वाला अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू एथेनॉल प्लांट में वेंडर के तौर पर काम करता था. कुछ समय पहले काम में लापरवाही के चलते जनरल मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता ने कई कर्मचारियों की छंटनी की थी, जिसमें अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू को भी हटा दिया गया था. बताया जा रहा है कि इसके बाद से आरोपी जीएम से नाराज चल रहा था और उन्हें लगातार धमकियां दे रहा था. इस संबंध में सुधीर कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी और एसएसपी से शिकायत की थी जिसके आधार पर कोतवाली दातागंज थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

घटना के समय क्या हुआ?

गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू हथियार के साथ एचपीसीएल प्लांट में पहुंच गया. वह सिक्योरिटी गेट को पार करते हुए सीधे जनरल मैनेजर के कार्यालय में पहुंचा और सुधीर कुमार गुप्ता को गोली मार दी. बीच-बचाव करने पहुंचे सहायक जनरल मैनेजर हर्षित मिश्रा पर भी आरोपी ने फायरिंग कर दी. घटना के बाद अधिकारियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों के मौत की पुष्टि कर दी. जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि वह और पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. इस बीच खबर मिली है कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है.

No comments