UP Weather Update: यूपी में भीषण बारिश के लिए हो जाइए तैयार... अगले 24 घंटे इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है. मार्च की विदाई और अप्रैल का आगाज इस बार तपती धूप से नहीं, बल्कि धूल भरी आंधी और बादलों की गर्जना के साथ होने जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के बड़े हिस्से में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है.
इन जिलों में चलेगी तूफानी आंधी (40-50 किमी/घंटा)
मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में हवा की गति सबसे अधिक रहने की चेतावनी दी है. धूल भरी आंधी के कारण दृश्यता कम हो सकती है और कच्चे मकानों या टिन शेड को नुकसान पहुंच सकता है.
अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाके.
मध्यम हवाओं का घेरा (30-40 किमी/घंटा)
प्रदेश के इन हिस्सों में भी हवा के तेज झोंके मौसम को प्रभावित करेंगे:
प्रभावित जिले: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, फर्रुखाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाके.

बारिश और वज्रपात की चेतावनी
आंधी के साथ-साथ बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है. किसान भाइयों को सलाह दी गई है कि वे कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें.
प्रभावित जिले: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाके.
No comments