Recent Posts

Breaking News

‘भाई मैं फोटो के पैसे लेता हूं… 100 रुपये लगेंगे, वैभव सूर्यवंशी ने फैन से फोटो खिंचवाने के मांगे पैसे

Video : युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपनी शानदार बल्लेबाजी और बढ़ती फैन फॉलोइंग के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी के पास जहां भी फैंस पहुंचते हैं, वह उनसे मिलने और फोटो लेने के लिए उत्साहित नजर आते हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी दो बच्चों के साथ मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों बच्चे उनसे फोटो खिंचवाने की अपील करते हैं, जिस पर वैभव हंसते हुए कहते हैं कि वह फोटो के पैसे लेते हैं।

वीडियो में वैभव कहते हैं, “भाई मैं फोटो के पैसे लेता हूं… 100 रुपये लगेंगे।” यह सुनकर बच्चे कुछ देर के लिए चौंक जाते हैं और पैसे देने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसके बाद वैभव उन्हें बताते हैं कि वह मजाक कर रहे थे।

यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने ही सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया है और फैंस इसे हल्के-फुल्के मजाक के तौर पर देख रहे हैं।

मैदान पर वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा है। वह इस सीजन में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और कई दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़कर सबको चौंका दिया था, जो इस सीजन का उनका दूसरा शतक था।

अब तक इस आईपीएल सीजन में वैभव ने 8 मैचों में 357 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उनकी स्ट्राइक रेट 234.87 रही है, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी को दर्शाती है।

No comments