बस एक पल की लापरवाही! ‘मेरी 10 महीने की बच्ची खौलते दूध में जा गिरी’, भरतपुर का दुखद हादसा.

राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई थाना क्षेत्र से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। बेहरामदा गांव में रहने वाले सत्यभान जब मजदूरी के लिए घर से बाहर गए थे, तब उनके घर पर पत्नी प्रीति और 10 महीने की बेटी चांदनी मौजूद थी।
घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई, जब प्रीति ने खौलते दूध को ठंडा होने के लिए कमरे में बेड के पास रख दिया। मासूम बच्ची खेलते-खेलते संतुलन खो बैठी और सीधे खौलते दूध के भगौने में गिर गई। गिरते ही बच्ची जोर-जोर से रोने लगी।
मां तुरंत बच्चे के पास पहुंचीं, लेकिन तब तक बच्ची गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन बच्ची को नदबई अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया, लेकिन वहां मासूम की जान नहीं बच सकी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस के अनुसार, परिजन ने लिखित में कहा कि वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। इसके बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया।
नदबई थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि बच्ची की मौत खौलते दूध में गिरने से हुई है। परिजनों की ओर से कोई संदेह नहीं जताया गया और किसी प्रकार की रिपोर्ट भी नहीं दी गई।
No comments