Recent Posts

Breaking News

बंगाल चुनाव 2026 : लिलुआ में EVM खराबी को लेकर तनाव, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज.

 

बंगाल चुनाव 2026 : पश्चिम बंगाल के बाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लिलुआ इलाके में बुधवार को मतदान के दौरान उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब डॉन बॉस्को लिलुआ सोहनलाल विद्यालय में स्थित एक मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आ गई।

ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई, जिससे कतार में खड़े मतदाताओं में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई और भीड़ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया गया, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए मतदान प्रक्रिया को फिर से सुचारु रूप से जारी करने की जानकारी दी है।

No comments