Recent Posts

Breaking News

ऊना का पारा 41 डिग्री पार, धर्मशाला और कुल्लू में चली हीटवेव, अप्रैल माह में ही लोगों के छूटने लगे पसीने..

Himachal Weather

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों कई स्थानों पर भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई दे रहा है। राज्य के मैदानी इलाकों में हीटवेव महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार कांगड़ा के धर्मशाला, ऊना और कुल्लू मं लोगों को दोपहर के वक्त हीटवेव का सामना करना पड़ा। 

वहीं राज्य के अधिकांश इलाको में इन दिनों खिल रही तेज धूप के कारण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है और अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। छह जिलों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान ऊना में 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।

वहीं कांगड़ा में 37.2, सुंदरनगर में 36.3, बरठीं में 35.7, मंडी में 36.2, नाहन में 35.1, भुंतर में 34.5, धर्मशाला में 33.1 व सोलन 33.5, शिमला में 27.2, मनाली में 26.8 और कल्पा में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी हो सकती है। 

26, 27 को मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा, जबकि 28, 29 और 30 को फिर बारिश होने का पुर्वानुमान जारी किया गया है। 25 को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में अंधड़ के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार किन्नौर, कुल्लू और लाहुल-स्पीति जिलों के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है। चंबा और लाहुल-स्पीति के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना भी जताई है।

सीजन का सबसे गर्म दिन

शुक्रवार को इस सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम के बदलते मिजाज के बीच अप्रैल माह मे ही ऊना के चढ़ते पारे ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए है। दिन के समय बाजार सूने पड़ गए व लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया। गर्मी के साथ-साथ गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

No comments