Recent Posts

Breaking News

अलवर में माँ ने 4 साल की बेटी की जान ली, फिर खुद की नसें काटकर दी जान देने की कोशिश!..

  

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 4 वर्षीय मासूम गरिमा की हत्या के मामले में उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला शीला को घटनास्थल पर ले जाकर मौका तस्दीक भी करवाई और मेडिकल परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 17 अप्रैल की है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते शीला ने अपनी बेटी गरिमा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद अपने दोनों हाथों की नसें काटकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की।

राजगढ़ थाना प्रभारी राजेश मीणा के मुताबिक, पुराना राजगढ़ गांव में संतोष सैनी अपनी पत्नी शीला और दो बच्चों—गरिमा (4) और यश (6)—के साथ रहते थे। घटना की सुबह करीब 6 बजे जब परिवार के सदस्य बच्चों को स्कूल के लिए बुलाने पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर शीला घायल हालत में थी और उसके हाथों से खून बह रहा था, जबकि छोटी बच्ची गरिमा के गले पर रस्सी के निशान थे।

परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतका के जेठ सूरज सैनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए शीला पर हत्या का आरोप लगाया।

बताया गया कि घटना वाली रात 16 अप्रैल को गरिमा अपनी दादी के पास सो रही थी, लेकिन करीब 10 बजे उसकी मां उसे अपने कमरे में ले गई। इसके बाद यह दर्दनाक घटना हुई।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव को इस घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

No comments