Recent Posts

Breaking News

5 की उम्र में नौकरी का झांसा, फिर 17 साल तक अमानवीय शोषण! कोहाट एन्क्लेव की वो खौफनाक कहानी जिसने दिल्ली को रुला दिया!

Delhi Crime News: दिल्ली के पॉश इलाके कोहाट एन्क्लेव से सामने आई यह कहानी मानवता को झकझोर देने वाली है। मामला कोहाट एन्क्लेव का है, जहां झारखंड की एक आदिवासी युवती को कथित तौर पर 17 साल तक बंधुआ मजदूर बनाकर रखने और अमानवीय शोषण का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता को महज 15 साल की उम्र में नौकरी का झांसा देकर दिल्ली लाया गया था और एक कारोबारी के घर घरेलू काम के लिए रखा गया। आरोप है कि इस दौरान उसे परिवार से पूरी तरह काट दिया गया, उसका मोबाइल भी छीन लिया गया और उसे लगातार कैद जैसी स्थिति में रखा गया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं कि इस दौरान उसके साथ तीन बार दुष्कर्म और जबरन गर्भपात जैसी घटनाएं हुईं। साथ ही उसे लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई। यहां तक कि उसके पिता की मृत्यु हो जाने के बावजूद उसे घर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

बताया जाता है कि कारोबारी परिवार के घर में होने वाली एक शादी के दौरान भी उसके साथ यौन शोषण की घटना हुई, जिसके बाद मामला और गंभीर होता गया। हालांकि पीड़िता को लंबे समय तक किसी तरह की मदद नहीं मिल सकी।

पिछले वर्ष उसके परिजन एनजीओ की मदद से उसे छुड़ाने पहुंचे थे, लेकिन कथित तौर पर उन्हें धमकाकर लौटा दिया गया। आखिरकार 9 अप्रैल को परिजन दोबारा पहुंचे और लंबे संघर्ष के बाद उसे वहां से बाहर निकाला गया।

इसके बाद पीड़िता ने सुभाष प्लेस थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला अब गंभीर जांच के दायरे में है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है

No comments