Recent Posts

Breaking News

बेटे ने किया ‘प्रेम विवाह’, तो 70 साल के पिता को मिली ‘तालिबानी’ सजा; रायसेन में बुजुर्ग को अगवा कर पिलाया यूरिन!

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और आरोप है कि उसे जबरन यूरिन पिलाया गया। यह घटना बेटे के प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश के चलते हुई बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित के बेटे ने विदिशा जिले की एक युवती से प्रेम विवाह किया था, जिससे नाराज होकर युवती के परिजन तड़के करीब 4 बजे बुजुर्ग के घर पहुंचे और हमला कर दिया। आरोप है कि 10 लोगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर बुजुर्ग को जबरन अपने साथ ले गए।

इसके बाद आरोपियों ने उसे राजगढ़ जिले के ब्यावरा क्षेत्र में ले जाकर दोबारा पीटा और अमानवीय व्यवहार किया। घटना के बाद बुजुर्ग को घर के बाहर छोड़ दिया गया, जिसके बाद वह किसी तरह घर पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित का कहना है कि उसके साथ शारीरिक और मानसिक रूप से अत्याचार किया गया और वह बेहद सदमे में है। वहीं परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। रायसेन पुलिस ने राजगढ़ पुलिस से समन्वय कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments