मैरिज हॉल में गंदा काम… आपत्तिजनक स्थिति में मिलें 80 लड़के-लड़कियां, 31 नाबालिग, बड़ा नेटवर्क की आशंका

- बिहार के रोहतास जिले में शर्मसार कर देने वाली घटना, 80 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया
बिहार के रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र में एक मालियाबाग स्थित मैरिज हॉल में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर 80 युवकों एवं युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस ने तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मैरिज हॉल में आपत्तिजनक हालत में मिलें 80 लड़के-लड़कियां
पुलिस ने बताया कि बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार की सूचना पर दावथ थाना की टीम ने मालियाबाग स्थित एक मैरिज हॉल में छापेमारी की। इस दौरान 39 महिलाओं और 41 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया गया। सभी को तुरंत कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार युवकों और युवतियों में से कई ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी हैं, जिनमें कई स्कूल और कॉलेज की छात्राएं भी शामिल हैं।
नाबालिगों की संख्या 31
चान हुई है। इनमें 18 लड़कियां और 13 लड़के शामिल हैं। नाबालिग लड़कियों के मामले को पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है, और उन्हें मेडिकल जांच एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के लिए बाल कल्याण समिति के संरक्षण में सौंप दिया गया है। वहीं, नाबालिग लड़कों के मामलों में भी जांच जारी है, जिनमें वयस्क महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए युवक शामिल हैं।

जांच और नेटवर्क का शक
एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने कहा है कि सभी मामलों में अलग-अलग धाराओं के तहत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक स्थानीय घटना नहीं हो सकती, बल्कि इसमें किसी बड़े संगठन या नेटवर्क की संलिप्तता भी हो सकती है। पुलिस इस दिशा में भी गहन जांच कर रही है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि या गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।
बाल कल्याण समिति को सौंपा गया मामला
नाबालिग लड़कियों को तुरंत मेडिकल जांच के बाद बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

बड़े अपराध का नेटवर्क हो सकता है- पुलिस
एसडीपीओ ने जोर देते हुए कहा है कि “यह मामला केवल एक घटना नहीं है, बल्कि यह किसी बड़े अपराध नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। हम पूरी गंभीरता से जांच कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों और पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने इस शर्मनाक घटना की निंदा की है और जल्द से जल्द न्याय की उम्मीद जताई है। उन्होंने अधिकारियों से आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
No comments