Recent Posts

Breaking News

पंडित निकला आतंकी…! झांकी में सुदामा बनकर करता था डांस, महिलाएं बोलीं- ‘कभी सोचा नहीं था आतंकियों से जुड़ा होगा’

Noida : ग्रेटर नोएडा के छपरौला में लोकेश उर्फ पपला पंडित के आतंकी होने का खुलासा होने से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। मोहल्ले वाले उसे मासूम सुदामा के रूप में जानते थे, जो जन्माष्टमी झांकी में डांस करता था।

पपला इतना बड़ा कांड कर डालेगा कभी सोचा नहीं था। मासूम से दिखने वाला पपला मोहल्ले में होने वाले आयोजनों की झांकी में सुदामा की वेशभूषा धारण करता था और जमकर डांस करता था। उसकी यह मासूमियत और सरलता मोहल्ले वालों के दिलों में घर कर चुकी थी, लेकिन अब उसकी असली पहचान का खुलासा होने के बाद सबके होश उड़ गए हैं।

वहीं, लोगों को यह सुनकर ही अचंभा हो रहा है कि वह आतंकियों के साथ काम करने लगा है, अभी भी इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है। कुछ ऐसी ही चर्चाएं छपरौला की रामबिहार कॉलोनी की गली नंबर दो में महिलाएं कर रही हैं।

आंतकी होने का पर्दाफाश

एटीएस की कार्रवाई में लोकेश उर्फ पपला पंडित के आतंकी नेटवर्क से जुड़ने का खुलासा होने के बाद से उसके घर के बाहर मोहल्ले की महिलाओं, बच्चों और पुरुषों का जमावड़ा लगा है। लोग अपने संदिग्ध व्यवहार और आतंकियों के साथ संबंधों को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

शनिवार को पड़ोस के मकान के बाहर करीब पांच से छह महिलाएं और युवक पपला के बारे में ही चर्चा कर रहे थे। उनमें से एक कह रही थी कि पपला सीधा और सरल स्वभाव का था, जबकि दूसरी का कहना था कि वह नशे का आदी हो गया था। घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण वह रुपये के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता था।

महिलाओं ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी में सुदामा का वेश धारण करता था और जमकर डांस करता था। लेकिन पिछले वर्ष वह आयोजन के समय लापता रहा था, जो लोगों को आश्चर्य में डाल गया।

अब जब उसकी आतंकियों के साथ मिलीभगत का खुलासा हुआ है, तो मोहल्ले में भय और आशंका का माहौल है। लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं और पुलिस की ओर से पूछताछ जारी है।

No comments