लड़कियां हिंदू या मुस्लिम हैं? अमरावती में नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण मामले में आरोपी का AIMIM से निकला कनेक्शन..

Maharashtra : महाराष्ट्र के अमरावती जिले के पार्थवाड़ा (अचलपुर) में एक सनसनीखेज यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है जिसने महाराष्ट्र की राजनीति, सामाजिक और मुस्लिम समुदाय के बीच हलचल मचा दी है।
इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज का नाम सामने आया है, जो पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी का पदाधिकारी रह चुका है।
मामले की तह तक पहुंचने पर पता चला है कि मोहम्मद अयाज मोहम्मद तनवीर को अचलपुर नगर परिषद चुनाव के दौरान पार्टी का सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया था। हालांकि, पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आदिल शेख ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान काम न करने के कारण अयाज को पार्टी से पहले ही निष्कासित कर दिया गया था, और अभी उसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है।
मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज पर आरोप है कि उसने सैकड़ों युवतियों को प्रेम जाल में फंसाया, उनका शारीरिक शोषण किया और आपत्तिजनक वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल किया। यह मामला इतना बड़ा और गंभीर हो गया है कि इसमें अब तक आठ मुस्लिम महिलाओं की पहचान हो चुकी है। इनमें से छह महिलाओं की तस्वीरें और दो का वीडियो पुलिस के पास है। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने कहा है कि जांच में यह भी शक है कि आरोपियों ने बाकी वीडियो और तस्वीरें डिलीट कर दी हैं, और फॉरेंसिक टीम की मदद से इन्हें रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।
महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब तक की जांच में आठ महिलाओं के शोषण की पुष्टि हुई है। आयोग का अनुमान है कि इसके शिकार महिलाओं की संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों ने कई वीडियो और तस्वीरें डिलीट कर दी हैं, जिन्हें रिकवर करने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद
महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग ने इस मामले की जांच SIT (विशेष जांच समिति) से कराने की मांग की है। प्यारे खान ने कहा है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, पीड़ित महिलाओं की संख्या में और इजाफा हो सकता है। आयोग की एक टीम कल अचलपुर का दौरा करेगी।
राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाभाजपा नेता अनिल बोंडे ने इस मामले में ‘लव जिहाद’ के आरोप लगाए हैं, जबकि सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस मामले में अब तक की जांच में कई खुलासे हो चुके हैं, और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
No comments