Recent Posts

Breaking News

‘तुम बहुत सुंदर हो…तुम्हारी बेटी तो अप्सरा होगी’ उसको भी मेरे पास भेजो; महिला कैदी से गंदी डिमांड करता पकडा गया ASI

Akola News:  महाराष्ट्र के अकोला जिले से मानवता और पुलिस की वर्दी को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। सिविल लाइन पुलिस थाने के लॉकअप में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) राजेश जाधव पर आरोप है कि उन्होंने 80 लाख रुपये के वित्तीय धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार एक महिला कैदी से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। साथ ही, उसने महिला से उसकी बेटी को रातभर के लिए पास भेजने का भी अनुरोध किया।

घटना का पता चलते ही वरिष्ठ अधिकारी ने आरोपी ASI को फटकारते हुए थप्पड़ मारने की कोशिश की, और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने राजेश जाधव को तत्काल निलंबित कर दिया।

न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजते हुए पीड़ित महिला के सामने उसकी शिनाख्त परेड कराने की अनुमति दी है। यह परेड तहसीलदार की मौजूदगी में जेल परिसर में होगी।

आरोपी जाधव विवादों में पुराना रहा है। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. आशा मिर्गी ने बताया कि करीब एक दशक पहले भी जाधव के खिलाफ पारिवारिक झगड़े और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आ चुके हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला की लज्जा भंग करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभागीय स्तर पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

No comments