Recent Posts

Breaking News

पराए मर्द के साथ पकड़ी गई बहू, सात फेरे…सात कसमें, सब ‘धुआं-धुआं’, सास बोली- मेरा बेटा तो पागल हो गया साहब!

बिहार : राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र से जुड़ा एक पारिवारिक विवाद अब बिहार राज्य महिला आयोग तक पहुंच गया है, जहां सास ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सास का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद ही बहू को घर आए एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था और इसके बाद भी उसके अन्य पुरुषों से संबंध बने रहे। उनका आरोप है कि इस वजह से उनका बेटा मानसिक रूप से टूट गया है और उसका इलाज चल रहा है।

परिवार के अनुसार, बेटे ने 2016 में प्रेम विवाह किया था और शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन दो साल बाद रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। विवाद बढ़ने पर बेटे ने पत्नी के साथ अलग रहने का फैसला किया, लेकिन हालात नहीं सुधरे। सास का यह भी आरोप है कि बहू ने बातचीत के दौरान दहेज उत्पीड़न के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी, जिससे परिवार और अधिक दबाव में आ गया।

मामले में सास ने महिला आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि परिवार की स्थिति सुधर सके। आयोग ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बहू को नोटिस जारी किया है और दोनों पक्षों को सुनने के लिए 8 मई की तारीख तय की है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई सुनवाई के बाद तय की जाएगी।

No comments