Recent Posts

Breaking News

‘भगवान भी सीएम बन जाएं तभी भी नहीं रुकेगा मर्डर’, अनंत सिंह के बयान से बिहार की सियासत गरमाई

Bihar Politics : बिहार के चर्चित विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर अपनी राय व्यक्त की है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

अनंत सिंह ने कहा, “भगवान भी मुख्यमंत्री बन जाएं तो भी हत्या की घटनाएं पूरी तरह रुकेंगी नहीं।” उन्होंने इसे व्यक्तिगत दुश्मनी और आपसी विवाद का परिणाम बताया। उनके अनुसार, हर घर में पुलिस तैनात करना संभव नहीं है, इसलिए सरकार हर घटना को पूरी तरह रोक नहीं सकती।

सिंह ने यह भी कहा कि वर्तमान स्थिति पहले से बेहतर है। उन्होंने बताया कि पहले बिहार में अपहरण और अपराध का डर बहुत ज्यादा था। अब यदि कोई किडनैपिंग की घटना होती भी है, तो उसे जल्दी छोड़ दिया जाता है। इससे साफ है कि बिहार में कुछ सुधार जरूर हुआ है।

अनंत सिंह ने राजनैतिक मुद्दों पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि जेडीयू से नितेश कुमार और बीजेपी से सम्राट चौधरी अच्छे मुख्यमंत्री बन सकते हैं। हालांकि, उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसे नेता दूसरा नहीं है। सिंह ने नीतीश कुमार के योगदान की भी प्रशंसा की।

वहीं, अपने गांव नदमा में होने वाले महा दंगल को लेकर भी अनंत सिंह उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल तक इस बड़े आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश से 100 से अधिक पहलवान भाग लेंगे। इस आयोजन में करीब 10 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

अनंत सिंह ने साफ किया कि वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने अपने बड़े बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने का इरादा जाहिर किया। साथ ही, छोटे बेटे को आईपीएस अधिकारी बनाने का सपना भी व्यक्त किया। परिवार और भविष्य की योजनाओं पर उन्होंने खुलकर बात की।

इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। अपराध, सरकार और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और भी गरमाने की संभावना है।

No comments