संभल में खुद ही मस्जिद और मदरसे को तोड़ने लगे लोग, ग्रामीणों ने क्यों उठाया ये कदम?
UP News: उत्तर प्रदेश के संभल में अवैध जमीन पर बनी मस्जिद और मदरसे के खिलाफ बुलडोजर एक्शन समय-समय पर चलता ही रहता है. अब इसका असर भी देखने को मिल रहा है. बता दें कि अब प्रशासन की चेतावनी के बाद लोग खुद ही सरकारी जमीन पर बने मस्जिद-मदरसे को हटा रहे हैं.
बता दें कि संभल में पिछले दिनों प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से बनी मस्जिद और मदरसे को लेकर चेतावनी दी थी. अब मस्जिद कमेटी के लोग खुद ही सरकारी जमीन पर बनी हुई मस्जिद और मदरसे को हटा रहे हैं. यहां तक की जब अवैध निर्माण को देखने के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे तो मस्जिद कमेटी के लोगों ने जेसीबी की मांग भी कर दी.
क्या है पूरा मामला?
संभल के असमोली थाना इलाके के मुबारकपुर बंद गांव में साढ़े तीन बीघा सरकारी भूमि पर ग़ौसुल मदरसा, मस्जिद और 5 दुकानें बनी हैं. इन सभी का अवैध निर्माण किया गया है. पिछले दिनों प्रशासन की टीम के द्वारा पैमाइश की गई थी. प्रशासन की पैमाइश के दौरान सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की पुष्टि हुई थी. इसके बाद प्रशासन की टीम ने अवैध निर्माण को हटाने के लिए 8 दिन का समय दिया था.
बता दें कि अब मस्जिद मदरसा कमेटी के लोगों ने खुद ही अवैध निर्माण की हटाना शुरू कर दिया है. इसी बीच जब शनिवार शाम तहसीलदार धीरेंद्र कुमार और नायब तहसीलदार दीपक जुरैल मौके पर पहुंचे तो मस्जिद कमेटी के लोगों ने जल्दी पूरा अवैध निर्माण हटाने का आश्वासन उनको दिया और अधिकारियों से जेसीबी की मांग भी कर दी.
तहसीलदार ये बोले
इस मामले को लेकर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया, मुबारकपुर बंद गांव में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मस्जिद और मदरसा बना हुआ था. मकान भी थे. ग्रामीणों ने खुद ही अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया है. इन्होंने जेसीबी की मांग भी की है. वो भी उपलब्ध करवाई जाएगी.
No comments