पति की ‘दूसरी वाली’ के साथ रंगरेलियां देख भड़की पहली पत्नी, बीच सड़क सौतन और पति की जमकर कर दी ‘कुटाई’

राजस्थान के दौसा जिले के बसवा थाना क्षेत्र से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना धोली गुमटी के पास की है, जहां कार में सवार एक महिला और पुरुष को दर्जनों लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। हैरानी की बात यह है कि मारपीट में महिलाएं भी शामिल नजर आ रही हैं।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग कार को रोककर उसमें सवार युवक और महिला को जबरन बाहर निकालते हैं और फिर उनके साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। इस दौरान एक महिला दूसरी महिला के बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटती हुई दिखाई दे रही है, जबकि अन्य लोग युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक का नाम कैलाश बताया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कैलाश ने दूसरी महिला से प्रेम विवाह किया था और उसके साथ जा रहा था। इसी दौरान उसकी पहली पत्नी और परिजनों ने दोनों को देख लिया और गाड़ी रोककर हमला कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया।
बसवा थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
No comments