Recent Posts

Breaking News

मजदूरी मांगने पर हिंदू महिलाओं से रेप… वीडियो बनाकर समसूल हसन करता था दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के टनकपुर क्षेत्र में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी समसूल हसन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

हिंदू महिलाओं से रेप

जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं आरोपी की जूते-चप्पलों की दुकान पर काम करती थीं। पीड़िताओं का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी मजदूरी मांगी, तो आरोपी ने उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला और कथित रूप से वेतन देने के बदले शोषण की शर्त रखी।

पीड़िताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने इस दौरान आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी टनकपुर के वार्ड नंबर-2 स्थित एक दुकान का संचालन करता है और मस्जिद कॉलोनी में रहता है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच होगी। पीड़िताओं के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।

No comments