ऑनलाइन बुकिंग बनी जी का जंजाल! कर्नाटक में अकेले घूम रही अमेरिकी पर्यटक से दरिंदगी, हाउसकीपर ने बेहोश कर लूटी अस्मत

Karnataka News: कर्नाटक के कोडागु जिले में एक अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ कथित दुष्कर्म और उत्पीड़न का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। 12 अप्रैल को कुट्टा क्षेत्र में स्थित एक होमस्टे में ठहरी महिला के साथ यह घटना हुई।
जानकारी के अनुसार, अमेरिका के मिशिगन से आई महिला ने यह होमस्टे ऑनलाइन बुक किया था और अकेले ही वहां ठहरी थी। आरोप है कि होमस्टे के हाउसकीपर ने उसे जूस पिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई और फिर उसके साथ कथित यौन उत्पीड़न किया गया।
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद उसे चार दिनों तक होमस्टे में ही रोका गया और बाहर किसी से संपर्क नहीं करने दिया गया। बाद में किसी तरह उसने अमेरिका में अपनी मित्र से संपर्क किया, जिसके बाद वह वहां से निकलने में सफल रही।
होमस्टे से बाहर आने के बाद महिला ने अमेरिकी दूतावास से संपर्क किया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होमस्टे मालिक और हाउसकीपर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पीड़िता का इलाज मैसूरु के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इस घटना पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी नाराजगी जताई जा रही है। कई नेताओं ने इसे देश की “अतिथि देवो भव” परंपरा के खिलाफ बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
No comments