‘मैंने शराब पीकर बॉयफ्रेंड संग किया ब्रेकअप..’ क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन ने किया बड़ा खुलाला, वायरल हुआ वीडियो.

क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर भी एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
दरअसल, श्रेष्ठा अय्यर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में नजर आईं, जहां बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले शराब पीना छोड़ दिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी शराब पीकर कोई अजीब हरकत की है, इस पर श्रेष्ठा ने कहा कि उन्होंने कुछ समय पहले ड्रिंक करना छोड़ दिया है. स्टैंडअप कॉमेडियन ने फिर सवाल किया,’तुमने कभी शराब पीकर कुछ अजीब हरकत की है.श्रेष्ठा ने जवाब देते हुए कहा,’मैंने और मेरी दोस्त ने एक साथ अपने-अपने बॉयफ्रेंड के संग ब्रेकअप कर लिया था.
जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके बॉयफ्रेंड टॉक्सिक थे, तो उन्होंने साफ किया कि ऐसा नहीं था, बल्कि उन्होंने यूं ही एक साथ ब्रेकअप करने का फैसला किया था। बाद में उनकी दोस्त ने जरूर कहा कि वे लड़के अच्छे नहीं थे। श्रेष्ठा का यह बयान सामने आने के बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि श्रेष्ठा अय्यर एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं और वे म्यूजिक वीडियो “एग्रीमेंट कर ले” में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने वीडियो और पोस्ट के चलते चर्चा में बनी रहती हैं।
No comments