दोस्त को फोन कर कमरे पर बुलाया और खुद लगा ली फांसी! एनआईटी छात्र की मौत से कैंपस में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा : हरियाणा के एनआईटी कुरुक्षेत्र में एक छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान प्रियांशु शर्मा के रूप में हुई है, जो सिविल इंजीनियरिंग का तृतीय वर्ष का छात्र था और सिरसा जिले का निवासी था।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम उसने एक दोस्त को फोन कर रात में कमरे पर आने को कहा था। जब दोस्त देर रात पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद मिला। शक होने पर खिड़की से देखने पर छात्र पंखे से लटका दिखाई दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
फिलहाल कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
No comments