खूनी रंजिश में बदली लव मैरिज, ससुर ने बेच दी बहू के हिस्से की जमीन; फिर सास के साथ मिलकर दी खौफनाक सजा.

Chahanian, Chandauli : बलुआ थाना क्षेत्र के पुरा कैथी गांव में मंगलवार की सुबह सास-ससुर ने 28 वर्षीय महिला प्राची देवी को अकेला पाकर जान से मारने की नीयत से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। उसके कपड़े भी फाड़ दिए और सोने की अंगूठी छीन ली। किसी तरह जान बचाकर महिला गांव में चीखते-चिल्लाते भागी, तब लोगों ने उसे बचाया। महिला ने बलुआ थाने में तहरीर दी है।
पूरा कैथी गांव निवासी हरिकेश तिवारी, पुत्र रामनन्दन तिवारी, ने 14 जुलाई 2024 को प्राची से लव मैरिज की थी। शादी के आठ दिन बाद दोनों दंपति घर छोड़कर दिल्ली चले गए, जहां उन्होंने पूजा सामग्री की छोटी फैक्ट्री लगाकर रोजगार शुरू किया। इसी बीच वे दिल्ली से सामान लाकर गांव में ही फैक्ट्री लगाने की व्यवस्था कर रहे थे। बताया गया कि प्राची के हिस्से की जमीन ससुर पहले ही बेच चुके हैं।
मंगलवार की सुबह पति फैक्ट्री से स्नान करने के लिए घर गया था। इसी दौरान महिला को अकेला पाकर सास-ससुर ने जान से मारने की नीयत से उसे बुरी तरह पीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए और पहने हुए गहने भी छीन लिए। महिला किसी तरह गांव में चीखते-चिल्लाते भागकर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलने पर पति भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे। बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
No comments