Recent Posts

Breaking News

कानपुर के कॉन्स्टेबल योगेंद्र सिंह ने हद पार कर दी! लड़की संग पहले किया रेप पर कहानी तो इससे आगे और निकली...


Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक लड़की ने पुलिस लाइन में तैनात सिपाही योगेंद्र सिंह पर रेप का आरोप लगाया है. लड़की का कहना है कि योगेंद्र सिंह ने उसे पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया. फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता रहा. आरोप है कि इस दौरान आरोपी सिपाही ने पीड़िता का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी. फिलहाल लड़की की शिकायत के बाद सिपाही योगेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

ट्रेन में दोस्ती और नौकरी का लालच

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सिपाही योगेंद्र सिंह मूल रूप से अलीगढ़ का निवासी है और कानपुर पुलिस लाइन में तैनात था. बीती 19 जनवरी को ट्रेन यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात एक छात्रा से हुई जो परीक्षा देने जा रही थी. सिपाही ने छात्रा को अपनी बातों में उलझाया और मदद का भरोसा देते हुए कहा कि 'मैं कानपुर में तैनात हूं. अलीगढ़ का रहने वाला हूं. कानपुर में कोई दिक्कत हो तो बताना, मैं कहीं न कहीं तुम्हारी जॉब लगवा दूंगा.'छात्रा उसकी बातों में आ गई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई.

शादी का झांसा देकर किया रेप

छात्रा कानपुर के काकादेव इलाके में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. आरोपी सिपाही ने उसे 22 फरवरी को पुलिस लाइन के पास मिलने बुलाया और वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. जब छात्रा ने विरोध किया और पुलिस से शिकायत की बात कही तो आरोपी ने शादी का वादा कर उसे शांत करा दिया. उसने विश्वास जीतने के लिए छात्रा की मां से भी फोन पर शादी की बात की.लेकिन बाद में मुकर गया.

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

पीड़िता का आरोप है कि सिपाही ने रेप के साथ-साथ उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया. विरोध करने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा.आरोपी के लगातार शोषण और शादी से इनकार के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और न्याय की गुहार लगाई.

पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन

पीड़िता ने सोमवार को कानपुर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर आपबीती सुनाई और सबूत के तौर पर सिपाही के व्हाट्सएप चैट भी दिखाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए. थाना इंचार्ज सतीश चंद्र पांडे ने बताया कि आरोपी सिपाही योगेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और बयान दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

    No comments