कलयुगी माता-पिता की क्रूरता: गोद ली हुई ढाई साल की मासूम को प्रताड़ित कर हाईवे पर छोड़ा; भोपाल का आरोपी दंपति गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दंपति ने अपनी गोद ली हुई ढाई साल की मासूम बच्ची को कथित तौर पर प्रताड़ित करने के बाद हाइवे पर छोड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भोपाल के रहने वाले आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।
400 किलोमीटर दूर मिली बच्ची
जानकारी के अनुसार, घटना 18 अप्रैल की है। बच्ची करीब 400 किलोमीटर दूर श्योपुर के पास लावारिस हालत में मिली थी। बच्ची इतनी छोटी है कि वह अपने माता-पिता या घर के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाई।
मानव तस्करी एंगल से जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच मानव तस्करी के एंगल से भी कर रही है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि भोपाल के एयरपोर्ट रोड निवासी आकाश और कृतिका नामक दंपति ने बच्ची को गोद लिया था।
CWC के सामने पेश
बच्ची को सुरक्षित रखने के लिए उसे बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया गया है, जहां उसकी देखभाल की जा रही है। साथ ही, पुलिस ने अन्य बच्चों को भी CWC में प्रस्तुत किया है।
पहचान के लिए सोशल मीडिया अभियान
पुलिस ने बच्ची की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया है, ताकि उसके असली परिजनों तक पहुंचा जा सके।
पुलिस कर रही गहन जांच
श्योपुर पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बच्ची को गोद लेने की प्रक्रिया कानूनी थी या नहीं, और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है। यह मामला मानवता को झकझोरने वाला है, जिसमें एक मासूम के साथ क्रूरता की हद पार कर दी गई।
No comments