दोस्त के साथ गया शादी में, फिर बहाने से घर लौटकर उसी की पत्नी से किया रेप; अलवर के राहुल मीणा की खौफनाक करतूत!.

राजस्थान : राजस्थान के अलवर में 21 अप्रैल की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां राहुल मीणा ने अपने पड़ोसी और दोस्त की पत्नी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। बताया गया कि आरोपी पहले पीड़िता के पति के साथ एक शादी समारोह में गया और फिर बहाने से वापस लौटकर घर पहुंचा।
घर पहुंचकर उसने दरवाजा खटखटाया, जिसे पीड़िता ने अपने पति की आवाज समझकर खोल दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला को डराकर घर के अंदर दूसरे कमरे में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया, जबकि उस समय उसके दो बच्चे भी घर में मौजूद थे। घटना के बाद पीड़िता ने फोन पर रोते हुए अपने पति को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
जानकारी के अनुसार, घटना से पहले आरोपी ने शादी में जाने की जिद की थी और बाद में वापस लौटने का दबाव भी बनाया था, लेकिन वह अकेले गांव लौट आया और इस घटना को अंजाम दिया।
इसी बीच सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और बाद में वह दिल्ली पहुंचा, जहां उसने एक आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या की वारदात को भी अंजाम दिया। फिलहाल अलवर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पूरी गतिविधियों की जांच की जा रही है।
No comments