Recent Posts

Breaking News

'बाइक से उतारा..बंदूक निकाली और फिर धांय-धांय', मिर्जापुर में दिनदहाड़े वकील की हत्या, CCTV में कैद पूरी वारदात


कैसे हुई घटना?

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान स्थानीय अधिवक्ता राजीव सिंह के रूप में हुई है. राजीव सिंह रोज की तरह शनिवार सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे. जब वह कतवारू का पूरा इलाके में पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. एक बदमाश बाइक से उतरा और राजीव सिंह के बेहद करीब जाकर उनके ऊपर देसी तमंचे से फायर कर दिया. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

सीसीटीवी में कैद हुई लाइव हत्या

इस पूरी वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर किस कदर बेखौफ थे. गोली मारने के बाद हमलावर वापस अपनी बाइक की ओर भागा. लेकिन कुछ पलों के लिए उसकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई, जिससे वहां हड़कंप मच गया. जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते और पास आते तब तक बाइक स्टार्ट हो गई और आरोपी अपने साथी के साथ फरार होने में कामयाब रहा.

वकीलों में भारी आक्रोश

दिनदहाड़े हुई इस हत्या की खबर फैलते ही शहर के वकीलों में भारी नाराजगी है. घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके. फिलहाल, हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

No comments