Recent Posts

Breaking News

बस्ती की बेटियों का कमाल, CUET-PG में बेटियों पहला और तीसरा स्थान

बस्ती : आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज की दो छात्राओं ने सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा में देशभर में पहला और तीसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

पहला स्थान हासिल करने वाली छात्रा काजल कश्यप गौर विकास क्षेत्र के हलुआ बाजार की निवासी हैं। उनके पिता राम सुरेश कश्यप किसान हैं, जबकि माता कुसुम देवी गृहिणी हैं। काजल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एचएलबी इंटर कॉलेज, हलुआ बाजार से प्राप्त की और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। वर्तमान में वह आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज, बभनान से बीएससी की पढ़ाई कर रही हैं।

वहीं, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शालिनी प्रजापति बेलवरिया जंगल गांव की निवासी हैं। उनके पिता मुन्नालाल प्रजापति और माता शकुंतला देवी हैं। शालिनी की इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

दोनों छात्राओं का सपना आगे चलकर वैज्ञानिक बनने का है। उनकी इस उपलब्धि पर आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार शुक्ल, एचएलबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा तथा जेके इंटर कॉलेज हलुआ के डायरेक्टर संजय कुमार वर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि बेटियों ने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

No comments