Recent Posts

Breaking News

फलौदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी ने चौंकाया? TMC-BJP किसकी बनेगी सरकार, किसको कितनी सीटें.

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोनों चरणों की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और रिकॉर्ड वोटिंग के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पहले चरण में 23 अप्रैल को 92 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जबकि दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक करीब 89.99 प्रतिशत वोटिंग हुई। भारी मतदान को देखते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दोनों ही दल राज्य में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

पहले चरण की वोटिंग के बाद फलौदी सट्टा बाजार ने संभावित नतीजों को लेकर अनुमान जारी किया है, जो 156 सीटों पर हुए मतदान के आधार पर तैयार किया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने करीब 48 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 216 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि बीजेपी को लगभग 38 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 77 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस-वाम गठबंधन को करीब 10 प्रतिशत वोट शेयर के बावजूद केवल एक सीट पर संतोष करना पड़ा था।

सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक इस बार भी ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है। अनुमान है कि टीएमसी को 158 से 161 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को 127 से 130 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस और वाम दलों की स्थिति इस बार भी कमजोर रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि सट्टा बाजार के ये आंकड़े अनौपचारिक होते हैं और वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर आधारित नहीं होते, बल्कि सट्टेबाजी के रुझानों पर निर्भर करते हैं।

इस बीच, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने पहले चरण के बाद ही दावा किया था कि भारी मतदान उनकी पार्टी के पक्ष में जा रहा है और जनता ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में वोट डाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लागू किए जा सकते हैं, जिससे लोगों में चिंता है। ऐसे में मतदाताओं ने अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए बढ़-चढ़कर मतदान किया है।

No comments