Recent Posts

Breaking News

लखनऊ के महिलाबाद में मंदिर या किला पर विवाद : मुस्लिम पक्ष के पुराने मकबरे के दावे पर पासी समाज बोला- ’11वीं सदी के राजपासी राजा कंस का शिव मंदिर’

  • मलिहाबाद के कसमंडी कला गांव में ऐतिहासिक किले को लेकर बड़ा बवाल!
  • पासी समाज और मुस्लिम पक्ष आमने-सामने, इलाके में तनाव बढ़ा।
  • पासी समाज का दावा- यह 11वीं सदी के राजपासी राजा कंस का शिव मंदिर और किला।
  • मुस्लिम पक्ष का कहना- यह पीढ़ियों पुराना मकबरा, जहां नमाज पढ़ी जा रही है।
  • ढांचे पर बने नाग, फूल और कलश के निशानों से विवाद और गहराया।
  • लाखन पासी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।
  • पुरातत्व विभाग से जांच कराने की मांग तेज हुई।

Lucknow : लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के कसमंडी कला गांव में एक ऐतिहासिक किले को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पासी समाज और मुस्लिम पक्ष के बीच यह मुद्दा तीव्रता पकड़ता जा रहा है, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया है। पासी समाज का दावा है कि यह स्थल 11वीं सदी के राजपासी राजा कंस का शिव मंदिर और किला है, जबकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यह पीढ़ियों पुराना मकबरा है, जहाँ नियमित रूप से नमाज पढ़ी जाती है।

ढांचे पर बने नाग, फूल और कलश के निशान विवाद को और गहरा रहे हैं। पासी समाज ने इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए पुरातत्व विभाग से इसकी जांच कराने की मांग की है। इस दौरान लाखन पासी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी भी मामले में सक्रिय रहे, लेकिन उन्हें बीकेटी पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।

मौके पर लाखन आर्मी के दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। बीकेटी इलाके में स्थित लखन आर्मी कार्यालय के पास बीकेटी ACP, इंस्पेक्टर और भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

इतिहास, आस्था और दावेदारी को लेकर मलिहाबाद में तनाव अभी भी जारी है और प्रशासन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

No comments