Recent Posts

Breaking News

‘जन्नत पाना है तो हिंदू महिला को मुसलमान बनाओ’, दिल्ली के फहीम ने ‘साहिल’ बनकर दलित युवती से किया रेप, ऊपर फेंका मांस

नई दिल्ली। दिल्ली के बटला हाउस इलाके में एक 23 वर्षीय दलित युवती के साथ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और धर्मांतरण कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पीड़िता का दावा है कि आरोपित जेल में होने के बावजूद उसे धमकियाँ भेज रहे हैं।

पीड़िता ने बताया कि साल 2021 में उसकी सोशल मीडिया पर ‘साहिल’ नाम के एक युवक से मुलाकात हुई। युवक ने खुद को अमीर हिंदू परिवार का होने का झांसा देकर शादी का प्रलोभन दिया और 2022 में उसे बटला हाउस बुलवाया। यहाँ युवती को पता चला कि ‘साहिल’ का असली नाम फहीम है। फहीम ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे मेरठ ले जाया गया।

फहीम ने पीड़िता से कहा कि वह अपने आपराधिक रिकॉर्ड के कारण हज के लिए भारत से बाहर नहीं जा सकता और जन्नत में जाने के लिए उसे एक हिंदू महिला से निकाह करना होगा और उसका धर्मांतरण कराना होगा। इसके बाद लड़की का जबरन निकाह किया गया और उसका नाम बदलकर आयशा रखा गया।

जांच में यह भी सामने आया कि फहीम का परिवार अवैध हथियार तस्करी जैसे अपराधों में शामिल था। पीड़िता ने बताया कि उसे डराने के लिए उसे खून से सराबोर मांस लाकर दिखाया जाता था और उस पर जानवरों का मांस फेंककर उसे पकाने का दबाव भी डाला जाता था। उसकी बेटी को भी छत से गिराने की धमकी दी गई। इस मामले में तस्लीम मौलवी नामक अन्य आरोपी पर भी गंभीर प्रताड़ना के आरोप हैं।

पीड़िता ने बताया कि यह अत्याचार देखकर वह आत्महत्या करने की सोच रही थी, लेकिन किसी ने उसे रोका और उसका संपर्क एक एनजीओ से कराया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। साल 2025 में मुख्य आरोपी फहीम को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसके पास से पीड़िता का अश्लील वीडियो वाला मोबाइल जब्त किया गया।

हालांकि, युवती का आरोप है कि फहीम ने जेल के अंदर से भी उसे दुबई के नंबर से जान से मारने की धमकियाँ दीं। दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

No comments