Recent Posts

Breaking News

भतीजे संग करता है गंदा काम, ससुर को भी नहीं आती शर्म; विवाहिता के आरोप सुन पुलिस भी रह गयी दंग

Agra Crime News : आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने देवर पर 10 वर्षीय मासूम बेटे के यौन उत्पीड़न और ससुर पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली इस महिला ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2024 में पुनर्विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी दौरान अक्टूबर 2025 में उसे पता चला कि उसका छोटा देवर उसके बेटे के साथ अश्लील हरकतें और यौन उत्पीड़न कर रहा है। जब पीड़िता ने इस घिनौनी हरकत का विरोध करते हुए पुलिस के पास जाने की कोशिश की, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे और उसके बेटे को डराना-धमकाना शुरू कर दिया।

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब बीते 5 अप्रैल को महिला के ससुर ने उसके मोबाइल पर अभद्र संदेश भेजकर उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इस धमकी से डरी-सहमी महिला ने तुरंत पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप और आदेश के बाद थाना न्यू आगरा में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यौन उत्पीड़न और पारिवारिक विवाद की शिकायतों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फिलहाल साक्ष्य जुटाने और महिला व बच्चे के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

No comments