Recent Posts

Breaking News

पश्चिम बंगाल में कब होगा शपथ ग्रहण सामारोह? सामने आ गई तारीख.

 

NewsTak

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सरकार गठन की तैयारियां पूरी रफ्तार पकड़ चुकी हैं.  भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इसपर ने बताया कि बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा. 9 मई का दिन विशेष रूप से काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकि इस दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है. पार्टी इस दिन को बंगाल की सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर एक बड़े संदेश के रूप में देख रही है.

मंत्रिमंडल के स्वरूप पर दिल्ली में मंथन

सरकार की रूपरेखा तय करने के लिए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ बंगाल के दिग्गज नेता शामिल होंगे.

बैठक में शुभेंदु अधिकारी, भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल, बिप्लब देब और अमित मालवीय जैसे चेहरे मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि आज देर रात होने वाली इस चर्चा में नए मंत्रिमंडल के चेहरों और राज्य की भविष्य की रणनीति पर अंतिम मुहर लग सकती है.

बीजेपी का ऐतिहासिक प्रदर्शन, टीएमसी पस्त

इस चुनाव में बीजेपी ने अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है. पार्टी ने 206 सीटों पर जीत दर्ज कर बंगाल की राजनीति में नया इतिहास रचा है.

वहीं, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमट गई है. खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से हार का सामना करना पड़ा है.

ममता बनर्जी ने लगाए धांधली के आरोप

दूसरी ओर, हार के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने नतीजों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने बीजेपी पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. ममता का दावा है कि करीब 100 सीटों पर मतगणना में धांधली हुई है, जिसे लेकर वह हमलावर नजर आ रही हैं. हालांकि, बीजेपी खेमा अब पूरी तरह से जश्न और शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुटा है


No comments