‘किसी को बताया तो जान से मार दूंगा…’: कालीपीठ में युवती से दरिंदगी, पीड़िता की आपबीती सुन परिजनों के उड़े होश, आरोपी फरार

राजगढ़ : मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार युवती ने बताया कि 7 मई की शाम वह शौच के लिए घर के पीछे स्थित बड़ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसे गांव का घीसालाल प्रजापति मिला, जिसने उसे जबरन अपने खेत की ओर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर युवती के साथ उसने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित ने धमकी दी कि अगर उसने इस बात की जानकारी परिवार को दी, तो जान से खत्म कर दूंगा। डरी-सहमी युवती ने हिम्मत जुटाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद वे उसे साथ लेकर थाने पहुंचे।
पुलिस ने आरोपित घीसालाल के खिलाफ धारा 64(1) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपित फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई तेजी से की जा रही है।
No comments