पड़ोसियों को बदबू आई तो खुला दरवाजा; भीतर का मंजर देख कांप उठी पुलिस,बंद मकान से मिला दो सगी बहनों का गला-सड़ा शव!

अंबाला : प्रीत नगर इलाके में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां दो सगी बहनों के गले-सड़े शव एक बंद मकान से मिले। पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार, मृतकाएं अंजना कश्यप (40) और मानु कश्यप (45) थीं। माता-पिता के देहांत के बाद दोनों घर में ही रहती थीं। मानु मानसिक रूप से परेशान थी, और अंजना उसकी देखभाल करती थी। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों बहनें दूसरों से बहुत कम मिलती-जुलती थीं और घर से बाहर भी कम निकलती थीं।
पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा कि घर के अंदर का मंजर बेहद झकझोर देने वाला था। दोनों बहनों के शव बुरी तरह सड़े हुए थे। घर में भारी मात्रा में उपयोग किए गए डायपर के ढेर पड़े थे, जिससे पता चलता है कि दोनों लाचारी और कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रही थीं। मौत की सूचना के बाद कोई परिवार के सदस्य मौके पर नहीं आया। पुलिस पड़ोसियों के बयान के आधार पर लावारिस बहनों का पोस्टमार्टम करवा रही है।
No comments