Recent Posts

Breaking News

एक तरफ घरवाली… दूसरी तरफ बाहरवाली! दानापुर में गर्लफ्रेंड और बच्चा लेकर घर पहुंचा पुलिसवाला, पत्नी बेहोश.

 

Police Man Extramarital Affair : बिहार के दानापुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक पुलिसकर्मी की निजी जिंदगी का मामला थाने तक पहुंच गया, जहां ‘घरवाली बनाम बाहरवाली’ का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरोप है कि एक सिपाही अपनी कथित गर्लफ्रेंड और नवजात बच्चे को लेकर घर पहुंचा, जिसके बाद परिवार में भारी विवाद खड़ा हो गया।

पीड़िता निशु सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पति रवि रंजन सिंह बिहार पुलिस के 2003 बैच के जवान हैं और वर्तमान में बेतिया में तैनात हैं। दोनों की शादी वर्ष 2007 में हुई थी और उनके 14-16 साल के दो बच्चे भी हैं। परिवार दानापुर पुलिस कॉलोनी में रह रहा था।

गर्लफ्रेंड ने खुद को बताया ‘दूसरी पत्नी’

शिकायत के अनुसार, शनिवार को रवि रंजन सिंह एक महिला के साथ घर पहुंचे, जिसकी गोद में एक नवजात बच्चा था। पूछताछ करने पर महिला ने खुद को सिपाही की “दूसरी पत्नी” बताया और बच्चे को भी उन्हीं का होने का दावा किया। यह सुनते ही घर का माहौल बिगड़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

बाद में पता चला कि संबंधित महिला उमा नाम की पुलिसकर्मी है, जो 2018 बैच की बताई जा रही है और फिलहाल गया में डायल 112 सेवा में तैनात है।

परिवार में मचा हड़कंप, थाने पहुंचा मामला

घटना के बाद निशु सिंह और उनके बच्चे सदमे में आ गए। आरोप है कि पति के इस व्यवहार से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी। इसके बाद निशु सिंह रोते-बिलखते दानापुर थाने पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि महिला की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिश्तों के संकट पर उठे सवाल

यह मामला न सिर्फ व्यक्तिगत रिश्तों में बढ़ते तनाव को दर्शाता है, बल्कि सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मियों के आचरण और जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

No comments