Recent Posts

Breaking News

लिफ्ट में लड़कियों के सामने बाबा की घिनौनी हरकत! टोकने पर बोला- ‘जो करना है कर लो, देख लूंगा’.

  

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जो आपको पल भर में हैरान-परेशान कर देते हैं। आजकल इंटरनेट पर दिल्ली का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से बवाल मचा रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यह पूरा मामला राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके का बताया जा रहा है।

इस वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति (बाबा) लिफ्ट के अंदर कुछ ऐसी शर्मनाक हरकत करता दिखाई दे रहा है, जिससे समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। लिफ्ट में मौजूद एक हिंदू महिला ने इस पूरी घटना को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद से यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है।

कालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में क्या हुआ?

यह हैरान कर देने वाली घटना दिल्ली के कालकाजी मेट्रो स्टेशन की है। मिली जानकारी के मुताबिक, कालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के अंदर कुछ हिंदू लड़कियां सवार थीं। इसी दौरान वहां मौजूद एक मुस्लिम बाबा ने लड़कियों की मौजूदगी में ही लिफ्ट के अंदर पेशाब कर दिया। इस घिनौनी और शर्मनाक हरकत को देखकर लिफ्ट में मौजूद लड़कियां सन्न रह गईं। जब वहां मौजूद महिला ने हिम्मत दिखाकर बाबा का विरोध करना शुरू किया और उसे टोकना चाहा, तो बाबा के चेहरे पर अपनी इस हरकत के लिए कोई पछतावा या शर्मिंदगी नहीं थी। उल्टा उसने बेहद बेशर्मी भरे लहजे में महिला को चुनौती देते हुए कहा कि जो करना है कर लें, देख लूंगा।

लड़कियों ने लगाई फटकार, तो बाबा दिखाने लगा टशन

जब लड़कियों के सामने ऐसी गंदी हरकत करने पर पीड़ित महिला ने उस बुजुर्ग को जमकर फटकार लगाई, तो बाबा ने बिल्कुल बेपरवाह अंदाज में जवाब दिया, “अरे यार जो करना है कर लो।” बाबा की इस बदतमीजी को देखकर जब पीड़ित महिला का गुस्सा और बढ़ गया, तो उसने दोबारा तीखे लहजे में सवाल पूछा, “आपने गलती नहीं की है क्या?”

महिला के इस तरह बार-बार टोकने और वीडियो बनता देख आखिरकार मुस्लिम बाबा थोड़ा ढीला पड़ा और बिल्कुल बिना किसी पछतावे के रूखे मन से कहा, “चलो गलती करी, SORRY”। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से लेकर पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

No comments