Recent Posts

Breaking News

लंदन की मेम को भाया ‘देसी’ दूल्हा: आदिलाबाद में गूंजे वैदिक मंत्र, विदेशी दुल्हन ने सात फेरे लेकर शुरू किया नया जीवन!

London Girl Married Indian Boy:  तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी ने सभी का ध्यान खींचा है, जहां लंदन की एक युवती और भारतीय युवक ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह कर नया जीवन शुरू किया। अलग-अलग देश, संस्कृति और भाषा होने के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला किया और यह रिश्ता अब चर्चा का विषय बन गया है।

आदिलाबाद के कृष्णानगर निवासी साई चरण, जो करीब दस साल पहले उच्च शिक्षा के लिए लंदन गए थे, वहीं अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद व्यवसाय करने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात लंदन की कार्डिफ निवासी मिया मे से हुई। धीरे-धीरे यह जान-पहचान दोस्ती में बदली और फिर प्यार में बदल गई। पिछले पांच वर्षों से दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का सपना देख रहे थे।

पिछले महीने यह जोड़ा भारत पहुंचा, जहां मिया मे को भारत की संस्कृति और तेलंगाना की परंपराएं बेहद पसंद आईं। इसके बाद उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करने का निर्णय लिया। 10 मई को आदिलाबाद के वन क्षेत्र में पारंपरिक और भव्य विवाह समारोह आयोजित किया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने सात फेरे लिए।

इस शादी की खास बात यह रही कि दुल्हन के माता-पिता भारत नहीं आ सके, ऐसे में साई चरण की मौसी वनजा और मौसा नीतीश ने कन्यादान सहित सभी रस्में निभाकर वधू पक्ष की जिम्मेदारी पूरी की। यह पल बेहद भावुक और यादगार रहा।

समारोह में मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और विदेशी बहू का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह शादी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और सांस्कृतिक मेल-जोल का एक खूबसूरत उदाहरण मानी जा रही है।

No comments