Recent Posts

Breaking News

‘मुझसे शादी करनी है तो होटल आओ…’ प्रेमी ने रखी शर्त और लूटी आबरू, फिर प्रेमिका के मुंह पर बोला- ‘मैं नहीं जानता तुम कौन हो’.

 

ग्वालियर : ग्वालियर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। 25 वर्षीय पीड़िता ने कोतवाली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता का कहना है कि दीपक उर्फ सोनू रावत नाम के युवक ने उससे शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दोनों की मुलाकात फरवरी 2021 में हुई थी, जब वह अपनी बहन के पास ग्वालियर आई थी और सिलाई का काम करने लगी थी।

धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। आरोप है कि युवक उसे कई बार होटल में लेकर गया और शादी का भरोसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि 22 फरवरी 2026 और 17 मार्च 2026 को उसे गोल्डन स्क्वायर होटल में बुलाकर भी संबंध बनाए गए।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने कई बार कहा कि अगर परिवार शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो दोनों भागकर शादी कर लेंगे। लेकिन समय के साथ वह शादी से टालमटोल करने लगा और अब साफ इनकार कर रहा है।

इससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

सीएसपी ग्वालियर मनीष यादव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments