‘मुझ पर भरोसा करो…’ कहकर लाया और लूट ली इज्जत; रुड़की में मुजफ्फरनगर के आरोपी ने नाबालिग के साथ पार की हैवानियत की हदें.!

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी कार्तिक नामक युवक ने एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। भगवानपुर की एक फैक्ट्री में काम करने वाली इस किशोरी की जान-पहचान आरोपी से वहीं हुई थी, जिसका फायदा उठाकर वह उसे घुमाने के बहाने रुड़की लेकर आया।
रास्ते में आरोपी ने किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर कार्तिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे हाईवे के किनारे लावारिस हालत में फेंककर फरार हो गया। इस सनसनीखेज मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
No comments