घर में बेटे, बहू और बच्चों की हत्या कर शवों के होते रहें टुकड़े.. बैठी देखती रही मां, कैमूर हत्याकांड का खुलासा का बड़ा खुलासा..

कैमूर हत्याकांड : बिहार के कैमूर जिले में हाल ही में सूटकेस और बोरे में मिले चार सिर कटी लाशों के मामले ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया था। अब इस खौफनाक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि यह वारदात किसी बाहरी गिरोह की नहीं, बल्कि एक ही परिवार के भीतर हुई भयानक रंजिश का नतीजा थी।
पुलिस के अनुसार, मृतक कृष्ण मुरारी, उनकी पत्नी और दो बच्चों की हत्या उनके ही छोटे भाइयों और एक दोस्त ने मिलकर की थी। हत्या के बाद शवों को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग सूटकेस और बोरियों में भरकर दो स्थानों पर फेंक दिया गया था, जिससे पहचान छुपाई जा सके।
जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत 5 मई को हुई थी जब कृष्ण मुरारी ने अपनी मां के साथ मारपीट की थी। इसके बाद मां ने अपने बेटे विकास गुप्ता को सूचना दी, जो अपने दोस्त दीपक कुमार राजपूत के साथ गांव पहुंचा। 7 मई को घर में हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने पहले कृष्ण मुरारी पर चाकू से हमला किया और बाद में उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की भी हत्या कर दी।
इसके बाद शवों को ठिकाने लगाने में छोटे भाई राहुल उर्फ गौतम की भूमिका सामने आई है, जिसने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से शवों को टुकड़ों में काटा। बताया गया है कि इस दौरान घर की महिलाएं भी मौजूद थीं, लेकिन वे दहशत के कारण कुछ नहीं कर सकीं।
हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए घर की सफाई की गई और खून के धब्बों को सीमेंट से ढक दिया गया। शवों के टुकड़ों को स्कूटी से रामगढ़-मोहनियां बॉर्डर स्थित दुर्गावती नदी और नहर के पास फेंका गया था।
पुलिस ने वैज्ञानिक जांच, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले का खुलासा किया और मुख्य आरोपी विकास गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकार कर ली है।
फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
No comments